जबलपुर. एमपी के जबलपुर में आईटीआई माढ़ोताल में आज उस वक्त चीखपुकार मच गई, जब तेज गति से आए ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में युवती का सिर, धड़ से अलग हो गया. हादसे को देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने देखा तो उनकी आंखे नम हो गई.
पुलिस के अनुसार आईटीआई माढ़ोताल के सामने आज शाम 5 बजे के लगभग स्कूटी से जा रही युवती को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर लगते ही युवती स्कूटी सहित सामने की ओर गिरी, जिसके कुचलते हुए ट्रक निकल गया. हादसे में युवती का सिर धड़ से अलग हो गया. इस हादसे को देख लोगों में चीख पुकार मच गई. यहां तक कि राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों आक्रोशित हो गए, उन्होने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया. हालांकि युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस द्वारा स्कूटी की नम्बर प्लेट के आधार पर शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

