जबलपुर/छिंदवाड़ा. एमपी के जबलपुर के विभिन्न थानों में टीआई रहे चुके कोमल दियावर छिंदवाड़ा में ठगी का शिकार हो गए. साइबर ठगों ने प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी से मिलते-जुलते नाम से फर्जी कंपनी बनाकर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और अलग-अलग खातों में 14 लाख 43 हजार 300 रुपए ट्रांसफर करा लिए.
कोतवाली पुलिस के अनुसार कोमल सिंह दियावर जबलपुर के विभिन्न थानों में लम्बे समय तक पदस्थ रहे. सेवानिवृत होने के बाद वे छिंदवाड़ा के चंदनगांव में निवास करने लगे. कोमलासिंह दियावर उम्र 63 वर्ष को साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक निवेश ग्रुप में जोड़ लिया. इसके बाद ठगों ने स्वयं को समको ट्रेडिंग से जुड़ा बताकर भरोसे में लिया और शेयर, म्यूच्यूअल फंड व आईपीओ में ऊंचा रिटर्न दिलाने का दावा किया.
कोमलसिंह दियावर ने 23 अक्टूबर 2025 से 7 नवंबर 2025 के बीच ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14,43,300 रुपए ट्रांसफर कर दिए. कुछ समय तक फर्जी ऐप/पैनल पर बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया जाता रहा, लेकिन रकम निकालने की कोशिश पर बहाने बनाए गए. ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल बैंक खातों, मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रेल की पड़ताल कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

