जबलपुर : पमरे ने अभा वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा, इनकम टैक्स पुणे को दी शिकस्त

जबलपुर : पमरे रेलवे ने अभा वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा, इनकम टैक्स पुणे को दी शिकस्त

प्रेषित समय :11:37:33 AM / Mon, Feb 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर और इनकम टैक्स पुणे के बीच खेला गया. इसमें जबलपुर रेलवे ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं इनकम टैक्स पुणे टूर्नामेंट की उपविजेता बनी.

टूर्नामेंट में तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ पुलिस और चौथा स्थान तमिलनाडु को मिला. पमरे ेजबलपुर को पहला पुरस्कार 1 लाख, इनकम टैक्स रेलवे को दूसरा पुरस्कार 51 हजार, छत्तीसगढ़ पुलिस को तीसरा पुरस्कार 21 हजार और तमिलनाडु को चौथा पुरस्कार 11 हजार रुपए दिए गए. टूर्नामेंट में आठ राज्यों की टीमों के साथ संभाग व जिले की टीमों ने भी हिस्सा लिया.

इन्हें मिला व्यक्तिगत पुरस्कार

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट जबलपुर रेलवे के अभिराज, बेस्ट ब्लॉक छत्तीसगढ़ पुलिस के टी. चंद्रशेखर, वेस्ट-सेंट्रल रेलवे जबलपुर के ऋतुराज और बेस्ट अटैकर का खिताब इनकम टैक्स पुणे के संकेत को दिया गया. समापन कार्यक्रम के दौरान जिपं अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिपं सदस्य शंकरैया माडवी, मैथ्यूज कुजुर, नपा अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, जपं सदस्य धनेश्वरी बाकडे, वरिष्ठ नागरिक घासीराम नाग, कलेक्टर संबित मिश्रा, डीएफओ आरके जांगड़े, जिपं सीईओ नम्रता चौबे, एसडीएम जागेश्वर कौशल, खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम पंचारी सहित अन्य मौजूद थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-