एमपी: हरदा हॉस्पिटल में मधुमक्खियों का हमला, लोगों को मारा डंक, 10 घायल

एमपी: हरदा हॉस्पिटल में मधुमक्खियों का हमला, लोगों को मारा डंक, 10 घायल

प्रेषित समय :16:49:56 PM / Mon, Feb 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

हरदा. एमपी के हरदा कृषि उपज मंडी के पास स्थित बघेल हॉस्पिटल के भवन में लगे छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. घटना रविवार की शाम को हुई. मधुमक्खियों के काटने से करीब 10 लोग घायल हो गए. अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार अस्पताल के बाहर लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक झुंड उड़कर लोगों पर टूट पड़ा. इस दौरान मरीजों से मिलने आए अटेंडरों सहित करीब 8 से 10 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया. हमले से घबराए लोग इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाते नजर आए. घटना में घायल मुकेश छलोत्रे ने बताया कि वह रिश्तेदार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हुए.

दहशत का माहौल

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व हॉस्पिटल संचालक डॉ विशाल सिंह बघेल ने फोन पर बताया कि अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज को मधुमक्खियों ने नहीं काटा है. केवल 2 से 3 लोग, जो हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर थे वह प्रभावित हुए हैं. घटना के बाद अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया. इधर, लोगों द्वारा प्रशासन से छत्ता हटाने और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-