जबलपुर में बहन के घर आई युवती की छत से गिरकर मौत

जबलपुर में बहन के घर आई युवती की छत से गिरकर मौत

प्रेषित समय :17:30:27 PM / Mon, Feb 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित रांझी क्षेत्र में सैनिक सोसायटी अपनी बहन के घर आई युवती की छत से गिरने के कारण मौत हो गई. युवती की मौत से परिजन स्तब्त रह गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़ा पत्थर रांझी में अपनी बहन के घर आई युवती मानसी शुक्ला उम्र 23 वर्ष छत पर गई थी, जहां से वह अचानक गिर गई. जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई. परिजनों ने घायल मानसी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भरती कराया. जहां पर स्थिति में सुधार न होने पर 19 फरवरी की रात लगभग 10 बजे परिजन उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज ले गए. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद बीती रात करीब 3.30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. युवती मानसी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि वह गिरी है या फिर उसने कूदकर जान दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-