जबलपुर में शादी के दस साल बाद मोबाइल फोन से पत्नी को दिया तलाक, वाइस मैसेज करके तीन बार बोला..!

जबलपुर में शादी के दस साल बाद मोबाइल फोन से पत्नी को दिया तलाक, वाइस मैसेज करके तीन बार बोला..!

प्रेषित समय :19:41:33 PM / Tue, Feb 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित अधारताल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर वाइस मैसेज करके तीन तलाक दे दिए. ससुराल की प्रताडऩा से तंग होकर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अधारताल निवासी फरहीन अली ने लिखित शिकायत की है कि उसका विवाह वर्ष 2010 में मुस्लिम रीति रिवाज से भानतलैया हनुमानताल निवासी वाहिद अली के साथ हुआ था. उसके 2 बच्चे हैं. शादी के कुछ समय बाद से पति वाहिद अली, ससुर नजर अली, सास सुल्ताना बानो, ननद शमा खान, नुशरत खान, देवर जावेद अली द्वारा घरेलू बातों केा लेकर उसके शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे थे. पति की मारपीट से परेशान होकर वह लगभग तीन माह से मायके में रही थी.

16 जनवरी को पति वाहिद ने फोन करके बोला कि ससुराल आ जाओ तो वह ससुराल भानतलैया आ गई. पति द्वारा उसे लगातार परेशान किया गया था. महिला ने पुलिस को बताया कि घर में काम करने का बहाना करके उसे मायके छोड़ दिया. बच्चों को अपने पास रख लिया. उसने पति को फोन लगाकर ससुराल जाने के लिये कहा तो पति ने फोन पर गाली गलौज कर एवं तलाक देने की धमकी दी. 16 फरवरी को पति ने उसकी बहन के मोबाइल पर रात लगभग 10 बजे वायस मैसेज करके कहा किए मैं वाहिद अली अपने होशो हवाश में फरहीन को तलका देता हॅू, कहते हुये तीन तलाक दे दिया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-