कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले कटनी-रीठी सड़क मार्ग पर बुधवार 25 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रीठी से कटनी की ओर आ रही एक मार्शल गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मार्शल वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्शल गाड़ी क्रमांक एमपी 21 जेडएच 3719 में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे में दोनों ही वाहनों के चालकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए.
एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कटनी के लिए रवाना किया गया.
लगा रहा लंबा जाम
हादसे के कारण कटनी-रीठी मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

