रेल न्यूज: भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 से नियमित चलेगी, यहां देखें पमरे के स्टेशनों की समय सारिणी

रेल न्यूज: भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 से नियमित चलेगी, यहां देखें पमरे के स्टेशनों की समय सारिणी

प्रेषित समय :17:26:35 PM / Thu, Feb 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल जंक्शन-धनबाद जंक्शन-भोपाल जंक्शन के मध्य त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई थी. इस त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस नई ट्रेन का नियमित संचालन सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को 27 फरवरी शुक्रवार से भोपाल जंक्शन और बुधवार, शनिवार एवं रविवार को 01 मार्च से धनबाद जंक्शन स्टेशन से पहली सेवा प्रारम्भ हो रही है.

यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मड़वास ग्राम, सरईग्राम एवं बरगवां स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी

ये है समय सारिणी

गाड़ी संख्या 11631 भोपाल जंक्शन-धनबाद जंक्शन के मध्य त्रि-साप्ताहिक (सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार) एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल जंक्शन से रात 20:55 बजे प्रस्थान कर विदिशा 21:36 बजे, गंजबासौदा 22:05 बजे, बीना 23:00 बजे, पहुँचकर अगले दिन सागर मध्य रात्रि 00:08 बजे, दमोह 01:13 बजे, कटनी मुड़वारा 02:30 बजे, खन्ना बंजारी 03:48 बजे, ब्यौहारी 04:48 बजे, मड़वास ग्राम 05:28 बजे, सरईग्राम 06:09 बजे एवं बरगवां 07:08 बजे पहुंचकर और  रात 20:20 बजे धनबाद जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 11632 धनबाद जंक्शन-भोपाल जंक्शन के मध्य त्रि-साप्ताहिक (बुधवार, शनिवार एवं रविवार) एक्सप्रेस ट्रेन धनबाद जंक्शन से सुबह 07:20 बजे प्रस्थान कर बरगवां 19:28 बजे, सरईग्राम 20:09 बजे, मड़वास ग्राम 20:48 बजे, ब्यौहारी 21:28 बजे, खन्ना बंजारी 22:28 बजे, कटनी मुड़वारा 23:55 बजे, पहुँचकर अगले दिन दमोह 01:28 बजे, सागर 02:28 बजे, बीना 04:30 बजे, गंजबासौदा 05:11 बजे, विदिशा 05:40 बजे पहुँचकर और सुबह 07:00 बजे भोपाल जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी.

नई ट्रेन के हाल्ट :- विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मड़वास ग्राम, सरईग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड जंक्शन, मिर्चाधूरी, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, नगर उतारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी जंक्शन, खलारी, पतरातू, राँची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा जंक्शन एवं कतरासगढ़.

कोच संरचना :- इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-