देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 27 फरवरी 2026 को परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जारी किए. परिणाम घोषित होते ही वेबसाइट पर अभिभावकों और छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
इस वर्ष AISSEE 2026 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया गया था. यह परीक्षा देश के 190 शहरों में बनाए गए 464 परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में संपन्न हुई थी. परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था, जो सैनिक स्कूलों और न्यू सैनिक स्कूलों में प्रवेश पाने का सपना देख रहे थे. परिणाम जारी होने के साथ ही अब प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण भी शुरू हो गया है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपने स्कोरकार्ड को देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं. स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के प्राप्तांक, श्रेणी के अनुसार स्थिति और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई है. अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे की काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ेगी.
AISSEE परीक्षा सैनिक स्कूलों में प्रवेश का एकमात्र माध्यम है. सैनिक स्कूल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने के लिए जाने जाते हैं. इन स्कूलों का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और अन्य सैन्य सेवाओं के लिए तैयार करना है. यही कारण है कि हर साल हजारों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं.
AISSEE 2026 रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा है कि शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में, तय नियमों के अनुसार सत्यापित किया जाएगा. सिर्फ पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही काउंसलिंग के लिए आगे बढ़ेंगे.
AISSEE 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप
ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.nic.in पर जाएं.
AISSEE 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
डिटेल्स सबमिट करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
ई-काउंसलिंग के जरिए होगा प्रवेश
सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश ई-काउंसलिंग के जरिए होंगे. काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट और योग्यता के आधार पर सीट आवंटन तय होगा. सफल उम्मीदवारों को ‘सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग’ (AISSAC) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. ई-काउंसलिंग में छात्रों को अपनी पसंद के स्कूलों की प्राथमिकता (Preference) भरनी होती है. याद रखें, सीट आवंटन छात्र की रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

