जबलपुर. एमपी के जबलपुर नगर निगम में एक ही दिन में 47 अनुकम्पा नियुक्तियां प्रदत्त की गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि जबलपुर शहर के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक दिन में इतनी नियुक्तियां प्रदान की गई है. ये सभी नियुक्तियां शासकीय पदों पर की गई हैं और संबंधित कर्मचारियों की जॉइनिंग 1 मार्च से प्रभावी होगी.
नगर निगम प्रशासन के मुताबित इन नियुक्तियों से पहले 85 अनुकंपा नियुक्तियां दी जा चुकी थीं. अब तक कुल 132 से अधिक कर्मचारियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिल चुकी है. इसके अतिरिक्त लगभग 500 से अधिक संविदा कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिली है. उनका मासिक वेतन 9 हजार रुपए से बढ़ाकर सीधे 21 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया हैए जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. प्रशासन ने बताया कि आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आई है.
सभी के सामूहिक प्रयासों से एक ही दिन में 47 लंबित प्रकरणों का निराकरण कर नियुक्ति आदेश जारी किए गए. महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने घोषणा की कि नगर निगम जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित करेगा. इसमें नवनियुक्त कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को आमंत्रित करने की योजना है. नगर निगम प्रशासन ने कहा कि आने वाले समय में भी लंबित अनुकम्पा नियुक्तियों को इसी गति से पूरा किया जाएगा. प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

