जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पुलिस ने त्यौहार के पहले अवैध कारोबारियों व अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है. पुलिस ने जिले भर में काम्बिंग गश्त के दौरान कई अवैध कारोबारिया, अपराधियों को पकड़ा है.
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग.अलग स्थानों पर दबिश दी. अभियान के दौरान लंबित मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की तलाश की गई. कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 289 वारंट तामील किए. इनमें 120 गैर म्यादी वारंट, 91 गिरफ्तारी वारंट 71 जमानती वारंट शामिल हैं. पुलिस के अनुसार कई आरोपी वर्षों से गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थेए जिन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 चाकू और 1 बका बरामद किया. अवैध रूप से धारदार हथियार रखने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कांबिंग गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने.पिलाने और अवैध शराब बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 58 लीटर एवं 134 पाव देशी शराब जब्त की. अभियान के दौरान सक्रिय बदमाशों की निगरानी करते हुए रेलवे स्टेशन बस स्टैंड मुसाफिरखानों सहित सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई. देर रात घूमने वालों से पूछताछ भी की गई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

