यूपी में बड़ा हादसा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक में टक्कर, तीन की मौत 11 घायल

यूपी में बड़ा हादसा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक में टक्कर, तीन की मौत 11 घायल

प्रेषित समय :13:57:13 PM / Mon, Mar 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

लखनऊ. उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन बस यात्रियों की मौत हो गई और 12 यात्री घायल हैं. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया. घायलों को एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया. जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि नींद आने के कारण बस चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. मामला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 227 पर बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया. एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया.

घायलों के नाम

घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. जिनमें सुनील निवासी अमीनाबाद लखनऊ, रुद्र, सुमित्रा राजाराम निवासी दरभंगा बिहार, सुशील कुमार निवासी आगरा, अनीता साहनी निवासी कुशीनगर, रमेश, वंदना निवासी अहिरौली, कुशीनगर, अन्यया निवासी कुशीनगर, अवधेश निवासी गोरखपुर और तारा देवी सरस्वती निवासी कुशीनगर शामिल हैं. सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है. जिससे यातायात फिर सामान्य है. थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-