जबलपुर में दो गुट के बीच टकराव, पथराव, फायरिंग, एक घायल, छोटी ओमती क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

जबलपुर में दो गुट के बीच टकराव, पथराव, फायरिंग, एक घायल, छोटी ओमती क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

प्रेषित समय :17:54:33 PM / Thu, Mar 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित छोटी ओमती क्षेत्र में बीती रात दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से पथराव भी हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया. घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है. मौके पर बेलबाग, हनुमानताल व कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद है.

पुलिस को पूछताछ में छोटी ओमती में रहने वाले गब्बू सोनकर ने कहा कि हम लोग कदम तलैया के रहने वाले हैं. होली खेलने के बाद रात को बाहर बैठे हुए थे. इस दौरान अप्पा सोनकर, अंशुल सोनकर और राकेश खटीक मौके पर पहुंचे. गाली-गलौज करते हुए हमारे साथ बैठे आयुष से विवाद करने लगे. हमने आपत्ति जताई तो मारपीट शुरू कर दी. हमने भी बचाव किया. उनमें से किसी एक ने फायर भी किया. झगड़े में आयुष को चोट आई है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी. उसी को लेकर आज फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-