जबलपुर में देश के विख्यात गायक, तबला वादक शास्त्रीय संगीत सभा में 7 मार्च को देंगे प्रस्तुति

जबलपुर में देश के विख्यात गायक, तबला वादक शास्त्रीय संगीत सभा में 7 मार्च को देंगे प्रस्तुति

प्रेषित समय :17:56:59 PM / Fri, Mar 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शास्त्रीय संगीत के विकास एवं उन्नयन की दृष्टि से जबलपुर में आर्ट हब, हैदराबाद एवं आई. टी.सी. संगीत रिसर्च अकादमी, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्रीय संगीत सभा का आयोजन स्थानीय शहीद स्मारक सभा गृह, गोलबाजार में शनिवार  7 मार्च को सायं 06:30 से आयोजित किया गया है.

कार्यक्रम में देश के विख्यात गायक पं. उल्हास कशालकर (पुणे) के शास्त्रीय गायन के साथ पं. सुरेश तलवलकर (पुणे) की तबला संगत एवं श्री शौनक रॉय, सरोद (कोलकाता) के साथ श्री जयंत सरकार (कोलकाता) तबला संगत की प्रस्तुती होगी. कार्यक्रम संयोजक प्राध्यापक अखिलेश सप्रे ने सभी संगीत प्रेमियों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है .
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-