रेल न्यूज: कटनी में मालगाड़ी हादसे से ये गाडिय़ां भी प्रभावित, संपर्क क्रांति का मार्ग बदला, मेमू रद्द

रेल न्यूज: कटनी में मालगाड़ी हादसे से ये गाडिय़ां भी प्रभावित, संपर्क क्रांति का मार्ग बदला, मेमू रद्द

प्रेषित समय :19:38:54 PM / Sat, Mar 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मण्डल में न्यू कटनी जंक्शन ए केबिन के यार्ड के पास दिनाँक 07.03.2026 को लगभग सुबह 10:30 बजे एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बों के अवपथन के चलते अप एन्ड डाउन डायरेक्शन में न्यू कटनी जंक्शन ए केबिन से गुजरने वाली कुछ रेलगाडिय़ाँ आंशिक रूप से प्रभावित हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है.

संपर्क क्रांति का मार्ग परिवर्तित

1- गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन दुर्ग से 07 मार्च को चलकर मार्ग से होते हुए वाया झलवारा-एनकेजे-मझगवां फाटक ग्रेड सेपरेटर मार्ग से होकर गंतव्य को जाएगी.

शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरजिनेट रेलगाडिय़ां

2- गाड़ी संख्या 61604 बरगवां-कटनी मेमू ट्रेन 07 मार्च को कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है. अर्थात कटंगी खुर्द से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी.  
3- गाड़ी संख्या 61603 कटनी-बरगवां मेमू ट्रेन 08 मार्च 2026 को कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजनेट किया गया है. अर्थात कटनी से कटंगी खुर्द के बीच आंशिक निरस्त रहेगी.  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-