ग्वालियर- घर में भीषण आग, तेज धुआं-लपटें उठीं, परिवार के 5 लोग फंसे, दमकल कर्मियों ने चलाया बचाव अभियान

ग्वालियर- घर में भीषण आग, तेज धुआं-लपटें उठीं, परिवार के 5 लोग फंसे, दमकल कर्मियों ने चलाया बचाव अभियान

प्रेषित समय :18:29:04 PM / Sun, Mar 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार 8 मार्च की अपरान्ह करीब 4 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई. आग लगते ही घर से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगने के दौरान घर के अंदर करीब 5 लोग फंस गए थे. मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

रेस्क्यू के दौरान दमकलकर्मियों को खिड़कियां तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा. स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया. सभी लोगों को बाहर निकालने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और भीड़ को नियंत्रित करते हुए बचाव कार्य में मदद कर रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार भी पहुंचे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-