पमरे के जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे में शक्तिवॉक (वॉकथन) का हुआ आयोजन

पमरे के जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे में शक्तिवॉक (वॉकथन) का हुआ आयोजन

प्रेषित समय :17:17:46 PM / Sun, Mar 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को प्रात: 07:30 बजे महाप्रबंधक कार्यालय से रेल उमंग सामुदायिक भवन, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण तक शक्तिवॉक (वॉकथन) का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज और कार्यस्थल पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस.डी. पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर शक्तिवॉक को रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रेलवे में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी बढ़ती भागीदारी तथा समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव, उप सचिव (गोपनीय) मुख्यालय श्रीमती शबाना अली खान सहित अन्य महिला वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों के महत्व पर बल दिया.

इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री संजय कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री डी.के. शुक्ला, श्री अभय गुप्ता, श्री सचिपति नंदन, महिला कर्मचारीगण, आरपीएफ कर्मी, स्काउट एवं गाइड के सदस्य, कल्याण निरीक्षक तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक शक्तिवॉक में भाग लिया.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-