जबलपुर: बदला लेने की नीयत से पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, वारदात के पहले ही पुलिस ने दबोचा

जबलपुर: बदला लेने की नीयत से पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, वारदात के पहले ही पुलिस ने दबोचा

प्रेषित समय :19:27:47 PM / Wed, Mar 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के मांडवा बस्ती में फरवरी महीने में हुए झगड़े के बाद बदला लेने की नीयत से करण दाहिया पिस्टल लेकर घूम रहा था. यह खुलासा गोरखपुर पुलिस ने किया है. पुलिस का अंदेशा है कि आरोपी को वारदात करने के पहले ही पुलिस ने सीखचों के पीछे पहुंचा दिया.

गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया के मुताबिक पिस्टल और कारतूस लेकर घूम रहे मांडवा बस्ती में रहने वाले करन दाहिया को पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया.

पुलिस का कहना है कि मुखबिर से सूचना पर हनुमान मंदिर के आगे ट्रांसफार्मर डिपो के पीछे रोड़ किनारे पिस्टल रखकर अज्ञात युवक के खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने छापा मारा था, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा था. तलाशी लेने पर कमर में एक पिस्टल खोसे मिला था, पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस लोड पाया गया. गोरखपुर पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को मोहम्मद अब्राहम शाह माण्डवा बस्ती की रिपोर्ट पर आरोपी करन दाहिया एवं साथियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-