जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों की मदद के बहाने उनका कार्ड बदलकर खातों से रकम निकालने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गोरखपुर और केंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है. आरोपी के खिलाफ शहर के चार थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 66 एटीएम कार्डए नकदीए स्कूटी और सोने की झुमकी जब्त की है. ठगी से मिली 3 लाख 68 हजार रुपए की राशि भी बैंक खातों में होल्ड कराई गई है.
पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम में पैसे निकालने आए लोगों को मदद का झांसा देता था. बातचीत के दौरान वह एटीएम का पिन देख लेता और मौका पाकर उनका कार्ड बदल देता था. इसके बाद बदले हुए कार्ड से पास के एटीएम से पैसे निकालकर खरीदारी करता था. थाना गोरखपुर में बीएस सिडाम उम्र 80 वर्ष निवासी थम्मन कॉम्प्लेक्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 दिसंबर 2025 को छोटी लाइन स्थित एसबीआई एटीएम में एक युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया. बाद में उनके खाते से 1 लाख 6 हजार 160 रुपए निकाल लिए गए.
थाना केंट में रोहित सेन ;34द्ध निवासी अधारताल ने शिकायत की थी कि 24 जनवरी 2026 को सदर स्थित यूनियन बैंक एटीएम में कार्ड बदलकर उनके खाते से 59 हजार 300 रुपए निकाल लिए गए. वहीं थाना ओमती में रसीद उद्दीन 60 वर्ष निवासी बंदकुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जनवरी 2026 को सिविक सेंटर स्थित एसबीआई एटीएम में आरोपी ने कार्ड बदलकर उनके खाते से 1 लाख 18 हजार 80 रुपए निकाल लिए.
बेलबाग में 47 हजार रुपए की धोखाधड़ी-
थाना बेलबाग में विजय कुमार चौधरी 47 वर्ष निवासी कांचघर हनुमान टोरिया ने शिकायत की थी कि 5 अक्टूबर 2025 को बाई का बगीचा स्थित जनता मार्केट के पास एटीएम में कार्ड बदलकर उनके खाते से 47 हजार रुपए निकाल लिए गए.
सीसीटीवी और तकनीकी सबूतों से हुई गिरफ्तारी-
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर टीम बनाकर जांच की गई. बैंक एटीएम के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद गौतम ;28द्ध निवासी तिलक वार्ड रेलवे स्टेशन के पास जिला सिवनी को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने कई वारदातें करना स्वीकार किया.
66 एटीएम कार्ड, स्कूटी और जेवर जब्त-
पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के 66 एटीएम कार्ड, 5500 रुपए नकदए वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर स्कूटी और करीब 55 हजार रुपए कीमत की सोने की झुमकी जब्त की है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूछताछ में शहर और आसपास के इलाकों में हुई अन्य एटीएम ठगी की घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है.

