गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला : सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द, होगी रिहाई

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला : सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द, होगी रिहाई

प्रेषित समय :12:03:04 PM / Sat, Mar 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की है. सरकार ने अपनी प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है. इस फैसले से सोनम वांगचुक को अब तुरंत रिहाई मिल सकती है.

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 सितंबर 2025 से जेल में बंद हैं. सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद को सुगम बनाया जा सके. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए और उचित विचार-विमर्श के बाद, सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-