5 राज्यों मेें चुनाव का ऐलान, बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, इन राज्यों मेंं इस दिन पड़ेगा वोट

5 राज्यों मेें चुनाव का ऐलान, बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, इन राज्यों मेंं इस दिन पड़ेगा वोट

प्रेषित समय :17:43:26 PM / Sun, Mar 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज यानी रविवार को ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस दौरान चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

बंगाल में दो फेज में वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. मतगणना 4 मई को होनी है. तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं मतगणना 4 मई को शाम 4:25 बजे होगी. वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा. पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. सभी राज्यों में मतगणना 4 मई होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने को लेकर चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा को प्रदान करेगा.

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का दिया आश्वासन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ वोटर हिस्सा लेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा  चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया है.

सभी चुनावी राज्यों का किया दौरा

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बीते कुछ दिनों के दौरान आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने को लेकर सभी चुनावी राज्यों  का दौरा किया है. इस दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव भी मांगे. उन्होंने आगे कहा कि आयोग जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी और सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अफसरों से भी मिले. इसके अलावा आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ बैठकें की हैं.

ये भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाते हैं

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, आयोग ने एसआईआर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित किया है. आयोग ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी बातचीत की. इसके साथ ही हमारे स्वीप आइकॉन से बातचीत की. ये मतदाता को जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हैं. उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ये पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत के अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों की अगुवाई करते हैं, ये चुनाव केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृति समृद्धि दर्शाते हैं और हमारे देश की एकता और विविधता को सच्चे रूप में प्रतिबिंबित करती हैं.

पांचों राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर करेंगे मतदान  

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हो चुकी है. इन राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव के लिए 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे. यहां पर सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ वोटिंग की व्यवस्था होगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने को लेकर करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी की तैनाती की जाएगी. ये मतदान से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी लेंगे. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-