जबलपुर. रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-
एलटीटी-दानापुर-एलटीटी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01143 एलटीटी से दानापुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 01 अप्रैल से 14 अप्रैल तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक (92 ट्रिप) प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 21:10 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर 02:25 बजे, कटनी 04:00 बजे, सतना 07:10 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए सायं 18:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी.
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01144 दानापुर से एलटीटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 02 अप्रैल से 15 अप्रैल तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक (92 ट्रिप) प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से रात 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रयागराज छिवकी प्रात: 05:45 बजे, सतना 10:05 बजे, कटनी 12:00 बजे, जबलपुर दोपहर 13:45 बजे, इटारसी 17:30 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन 07:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी.
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे.
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी.




