रेल न्यूज: सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी के मध्य प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन, पमरे के इन स्टेशनों पर रुकेगी

रेल न्यूज: सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी के मध्य प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन, पमरे के इन स्टेशनों पर रुकेगी

प्रेषित समय :17:49:50 PM / Fri, Mar 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे द्वारा आगामी समर पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य को जाएगी.

सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01079 सीएमएमटी से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 01 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (16 ट्रिप) प्रतिदिन सीएमएमटी स्टेशन से रात 22:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी दोपहर 13:05 बजे, भोपाल 15:55 बजे, बीना 18:15 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए तीसरे सुबह 10:00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से सीएमएमटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 03 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक (16 ट्रिप) प्रतिदिन गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीन सुबह 06:10 बजे, भोपाल 08:30 बजे, इटारसी 10:30 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:40 बजे सीएमएमटी स्टेशन पहुँचेगी.

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे.
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-