पमरे मजदूर संघ ने कहा- एक साल के भीतर हजारों कर्मचारियों को दिलाई पदोन्नति, ओपीएस के लिए संघर्ष जारी

पमरे मजदूर संघ ने कहा- एक साल के भीतर हजारों कर्मचारियों को दिलाई पदोन्नति, ओपीएस के लिए संघर्ष जारी

प्रेषित समय :17:53:45 PM / Fri, Mar 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पमरे के जबलपुर रेल मंडल ने दावा किया है कि पिछले एक साल के अंदर संघ ने मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग के चलते रेल मंडल के 3000 हजार से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति दिलाने का बड़ा काम किया है. साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के लिए संगठन लगातार रेल मंत्रालय पर दबाव बनाए हुए है. यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने दी.

मजदूर संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने कहाकि कि पहली बार इतनी अधिक संख्या में कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे से 4200 ग्रेड पे पर पदोन्नति दिलाने का काम किया गया है. इसका प्रभाव यह होगा कि जब आठवां वेतन आयोग लागू होगा, तब पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को इसका अधिक फायदा होगा.

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई ज्वलंत समस्याओं को हल कराने के लिए भी संघ लगातार प्रतिबद्ध है और पीएनएम के अलावा व्यक्तिगत स्तर पर भी डीआरएम व अन्य अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि संघ ने कुछ काम तो रेलवे बोर्ड की पॉलिसी के तहत कराया, किंतु कुछ मामले काफी जटिल थे, उसमें लोकल स्तर पर डीआरएम से चर्चा कर लोकल पॉलिसी बनवाई और उसका लाभ कर्मचारियों को दिलाया गया है.

पेट्रोलमैन की पेट्रोलिंग किमी घटवाया

संघ पदाधिकारियों के मुताबिक संघ द्वारा रेल प्रशासन पर लगातार दबाव बनाने के चलते जबलपुर रेल मंडल के पेट्रोलमैनों की पेट्रोलिंग किलोमीटर को घटवा दिया गया है. वहीं पेट्रोलमैन के अलावा अन्य कर्मचारियों को पानी की 3 लीटर की उच्च क्वालिटी की बोतलें उपलब्ध कराई गई हैं वहीं जो कर्मचारी शेष रह गये हैं, उन्हें भी मुहैया करा दी जायेगी.
रनिंग स्टाफ को 25 प्रतिशत किमी भत्ते का लाभ मंडल के 2800 स्टाफ को मिलेगा.

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने एनएफआईआर व डबलूसीआरएमएस के प्रयासों के चलते रनिंग स्टाफ के रनिंग भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है. इस निर्णय का लाभ जबलपुर रेल मंडल के लगभग 2800 रनिंग स्टाफ जिनमें 2200 लोको रनिंग व 600 के लगभग ट्रेन मैनेजर्स को मिलेगा. इन्हें एरियर्स के रूप में लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि भी प्राप्त होगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-