एमपी के सतना व मैहर न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कम्प, सर्चिंग ऑपरेशन शुरु

एमपी के सतना व मैहर न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कम्प, सर्चिंग ऑपरेशन शुरु

प्रेषित समय :16:08:01 PM / Fri, Mar 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

सतना. एमपी के सतना जिले के अंतर्गत आने वाले सतना और मैहर जिला न्यायालय में शुक्रवार 20 मार्च की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ये न्यायालय की आधिकारिक मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल रिसीव हुआ. ये मेल कोई ऐसी-वैसी धमकी से जुड़ा नहीं था, बल्कि इस मेल के जरिए जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

जैसे ही ये ई- मेल जिला न्यायालय के आधिकारिक ई- मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. मेल में दावा किया गया कि, कोर्ट परिसर और जजों के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे विस्फोट करेंगे. हालांकि, खबर लिखे जाने तक दी गई धमकी के अनुरूप किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में इसे महज एक अफवाह माना जा रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर बम निरोधक दस्ता तैनात करने के निर्देश दिए. साथ ही, सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन समेत अन्य तहसील न्यायालयों की भी सघन जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं. वहीं, पुलिस और प्रशासन के आला अफसर कोर्ट परिसर पहुंच गए हैं और संबंदित जांच दलों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं.

सर्चिंग अभियान
सतना न्यायालय परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम द्वारा बारीकी से तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है. कोर्ट परिसर मे हर संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है और पूरे परिसर को खाली कराकर सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.

 कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त
फिलहाल, किसी भी विस्फोटक सामग्री की अबतक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन एहतियात के तौर पर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-