जबलपुर। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली सोगरिया-मथुरासोगरिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
सोगरिया–मथुरा–सोगरिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:-
ट्रेन संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 मार्च से 12 अप्रैल तक (कुल 07-07 ट्रिप) अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजऱ किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को सोगरिया से प्रस्थान कर 08:30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग में 09:28 बजे इंदरगढ़, 10:00 बजे सवाई माधोपुर, 10:45 बजे गंगापुर सिटी, 11:13 बजे श्री महावीरजी, 11:28 बजे हिंडौन सिटी, 11:48 बजे बयाना जंक्शन एवं 12:18 बजे भरतपुर जंक्शन होकर 14:05 बजे मथुरा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को मथुरा से 17:10 बजे प्रस्थान कर मार्ग में 17:38 बजे भरतपुर जंक्शन, 18:08 बजे बयाना जंक्शन, 18:33 बजे हिंडौन सिटी, 18:45 बजे श्री महावीरजी, 19:13 बजे गंगापुर सिटी, 19:58 बजे सवाई माधोपुर एवं 20:28 बजे इंदरगढ़ होकर 22:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
कोच संरचना: इस स्पेशल ट्रेन में 04 सामान्य श्रेणी, 07 शयनयान, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी एवं 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित कुल 22 कोच होंगे।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

