जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित पाटन क्षेत्र में रहने वाले युवक को चांदी के निवेश में फायदा दिलाने का लालच देकर 35 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर ज्वेलरी शॉप संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार पाटन निवासी मनोज कुमार पांडे को कोतवाली क्षेत्र के उपरैनगंज निवासी विनोद सोनी ने चांदी के रेट बढऩे का झांसा दिया. विनोद सोनी की श्री बालाजी ज्वेलर्स नाम से दुकान है और दोनों के बीच पहले से पहचान थी. आरोप है कि विनोद ने मनोज को भरोसा दिलाया कि यदि वह चांदी में निवेश करेगा तो उसे जल्द ही अच्छा मुनाफा मिलेगा. उसकी बातों में आकर मनोज ने करीब 40 लाख रुपए चांदी खरीदने के नाम पर दे दिए.
समय बीतने के बाद जब न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस हुईए तो मनोज ने अपने पैसे वापस मांगे. इस पर आरोपी ने कुछ चेक दिएए जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए. दबाव बनाने पर आरोपी ने केवल 5 लाख रुपए लौटाए और बाकी 35 लाख रुपए हड़प लिए. पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

