जबलपुर के बरगी डेम में सिंचाई विभाग की दीवार गिरी, एक श्रमिक की दबकर मौत, पुराने कार्यालय भवन को तोड़ते वक्त हादसा

जबलपुर के बरगी डेम में सिंचाई विभाग की दीवार गिरी, एक श्रमिक की दबकर मौत, पुराने कार्यालय भवन को तोड़ते वक्त हादसा

प्रेषित समय :15:05:47 PM / Sun, Mar 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरगी डेम स्थित सिंचाई विभाग के पुराने कार्यालय की दीवार तोडऩे के दौरान आज सुबह एक हादसा हो गया. इस घटना में दीवार के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई.

बताया गया है कि सिंचाई विभाग के इस पुराने कार्यालय भवन को तोडऩे का कार्य चल रहा था. कार्य के दौरान अचानक दीवार ढह गईए जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे मजदूर धनीराम झारिया आ गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. ट्रैक्टर चालक छोटेलाल झारिया ने बताया कि वह सिंचाई विभाग के कर्मचारी नरहर पटेल का ट्रैक्टर चलाता है.

उन्होंने जानकारी दी कि वे रोज की तरह सुबह ट्रैक्टर लेकर धनीराम के साथ काम पर पहुंचे थे. पुराने कार्यालय की दीवार गिराकर ईंट निकालने का काम किया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल तत्काल मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-