मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मिली मंजूरी, मिलेगा बड़ा लाभ

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मिली मंजूरी, मिलेगा बड़ा लाभ

प्रेषित समय :17:13:21 PM / Wed, Mar 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए हैं. देश में 100 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी गई है. उड़ान 2.0 योजना को मंजूरी मिल गई है.

ईज ऑफ ट्रैवल के लिए  IVFRT digital process में 32 नए आइडिया जोड़े गए हैं. इस योजना के तहत 28840 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 100 नए एयरपोर्ट की अगर बात की जाए तो एक एयरपोर्ट बनाने में करीब 100 करोड़ का खर्च आने वाला है. इस पूरी परियोजना में सरकार ने बजट को तय किया है. यह करीब 12,159 करोड़ का है. इस तरह आम जनता के लिए हवाई यात्रा आसान और सस्ती हो जाएगी.

200 नए आधुनिक हेलीपैड का होगा निर्माण

सरकार देश भर में 200 नए और आधुनिक हेलीपैड बनाने वाली है. पहाड़ों, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों और टापुओं पर जहां पर सड़कें बनाना आसान नहीं है. यहां पर हेलीकॉप्टर की  आवाजाही का मुख्य माध्यम बनाया गया है. इसके लिए सरकार 3,661 करोड़ रुपये का र्ख करने वाली है. भारत में बने विमानों को बढ़ावा मिलेगा. नए विमानों की खरीद होगी. इस काम में 400 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-