मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-44 पर मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवा श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. ये तीनों दोस्त थे, जिनमें दो मौसेरे भाई भी शामिल थे. मूल रूप से यूपी के झांसी क्षेत्र के रहने वाले ये युवक ग्वालियर में मजदूरी कर जीवनयापन करते थे.
ये युवा बाइक पर सवार होकर राजस्थान के करौली माता मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं.
बताया जाता है कि ग्वालियर से करौली माता मंदिर दर्शन के लिए निकले 3 युवकों की मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. नेशनल हाइवे-44 पर स्थित छौंदा पुल के पास आधी रात अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर ने तीनों दोस्तों की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अरुण पुत्र शिवराज प्रजापति निवासी रमुआ गांव, 22 वर्षीय विशाल पुत्र भगीरथ वर्मा निवासी डोंगरपुर गांव, और 17 वर्षीय शिवम पुत्र महेंद्र वर्मा निवासी डोंगरपुर गांव के रूप में हुई है.
दो युवक मौसेरे भाई, एक दोस्त
बताया जा रहा है कि तीनों आपस में गहरे दोस्त थे, जिनमें विशाल और शिवम मौसेरे भाई भी थे. अरुण ग्वालियर के सिरोल डोंगरपुर क्षेत्र में फास्टफूड का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि विशाल और शिवम मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे. मंगलवार देर रात तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर राजस्थान के प्रसिद्ध करौली माता मंदिर दर्शन के लिए निकले थे. रात करीब डेढ़ बजे जब उनकी बाइक छौंदा पुल के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे.


:-Body-Found-in-Post-Office-Restroom;-Jabalpur-Train-Ticket-Recovered-from-Youth..jpg)