रेल न्यूज: जबलपुर होकर चलने वाली धनबाद-एलटीटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन अब नियमित हुई

रेल न्यूज: जबलपुर होकर चलने वाली धनबाद-एलटीटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन अब नियमित हुई

प्रेषित समय :18:26:48 PM / Thu, Mar 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे ने धनबाद व मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) व्हाया सिंगरौली, ब्योहारी, कटनी, जबलपुर होकर चल रही स्पेशल ट्रेन को अब नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है.. रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है.

स्पेशल ट्रेन धनबाद से अंतिम बार 24 मार्च को चली. वहीं, एलटीटी से इसका अंतिम फेरा 26 मार्च को होगा. उसके बाद 13379 धनबाद-एलटीटी हर सोमवार को धनबाद से रात 11 बजे खुलकर बुधवार दोपहर 1:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी. 13380 एलटीटी-धनबाद हर बुधवार को शाम 4:55 बजे खुलकर शुक्रवार सुबह 8 बजे धनबाद आएगी.

30 प्रतिशत तक कम हो जाएगा किराया

ट्रेन के नियमित होने पर किराया स्पेशल ट्रेन की तुलना में 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगा. साथ ही, एडवांस बुकिंग 60 दिन पहले करा सकेंगे. स्पेशल ट्रेन को हर बार विस्तार की अंतिम तिथि से महज हफ्ते भर पहले दो महीने का अवधि विस्तार मिलता रहा है, जिससे एडवांस रिजर्वेशन में परेशानी आती है.

इन स्टेशनों पर रहेगा हॉल्ट

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, पतरातू, खलारी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली, बरगवां, ब्योहारी, खन्ना बंजारी, कटनी साउथ, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड और कल्याण. इसमें जनरल के 4, स्लीपर 6, 3 एसी इकॉनमी के 6, 3 एसी के 2 और 2 एसी के 2 कोच होंगे.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-