श्रीधाम एक्सप्रेस एलएचबी रैक के साथ चलेगी, जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

श्रीधाम एक्सप्रेस एलएचबी रैक के साथ चलेगी, जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

प्रेषित समय :18:11:15 PM / Fri, Mar 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली जबलपुर- निजामुद्दीन- जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन के रैक को अब आईसीएफ से एलएचबी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है. एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

1- गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर - निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से दिनाँक 30 मई से प्रभावित.
2- गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन - जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन निजामुद्दीन से दिनाँक 31 मई से प्रभावित.

परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन -  इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय, 05 वातानुकूलित तृतीय, 01 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी, 07 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे.

उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच पारंपरिक (आईसीएफ) कोचों की तुलना में अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित होते हैं. इनमें उच्च गति पर संचालन की क्षमता होती है तथा ये वजन में भी हल्के होते हैं. नए डिज़ाइन में तैयार किए गए ये कोच यात्रियों को अधिक सुखद और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-