प्यारे साहब बने सुन्नी मुस्लिम काजिय़ात वेलफेयर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष

प्यारे साहब बने सुन्नी मुस्लिम काजिय़ात वेलफेयर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रेषित समय :20:59:11 PM / Sat, Mar 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर.मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सुन्नी मुस्लिम काजिय़ात वेलफेयर कमेटी ने श्री अजय विश्नोई की अनुशंसा एवं सुन्नी मुस्लिम काजिय़ात वेलफेयर कमेटी संरक्षक काज़ी अकलीम उद्दीन नियाज़ी पूर्व प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश विधानसभा की सहमति से सुन्नी मुस्लिम काजिय़ात वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष काज़ी सैय्यद अनस अली चिश्ती द्वारा भाजपा नेता व इस्लामिक शिक्षाविद्ध प्यारे साहब को सुन्नी मुस्लिम काजिय़ात वेलफेयर कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

मध्यप्रदेश राज्य सर्वशिक्षा अभियान मिशन समिति सदस्य प्यारे साहब की इस नियुक्ति पर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष काज़ी सैय्यद अनस अली चिश्ती ने कहा की प्यारे साहब के अनुभव योग्यताए चैतन्यता निरंतर सक्रियता व इस्लामिक क्षेत्र में विद्वता के चलते कमेटी के कार्यक्षेत्र को व्यापक रूप से क्रियान्वित करने के साथ साथ मुस्लिम समाज के काजिय़ात से सम्बंधित कार्यों के लिये एक सशक्त प्रतिनिधित्व उभरकर सामने आयेगा जिससे प्रदेश से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान द्रुत गति से सम्पादित होंगें इस नियुक्ति पर उन्होंने प्यारे साहब के उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्यारे साहब को सुन्नी मुस्लिम काजिय़ात वेलफेयर कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अजय विश्नोई निराले साहब डॉ. अविजित विश्नोई अनिरुद्ध विश्नोई तनज़ील ईशान एड तकमील नासिर हाफिज़ मुईन अहमद अंसारी सगीर राईन सुहेल अनवर खान मोहम्मद शमीमए जावेद खानए अरशिल सलीमए फैज़ान मिजऱ्ा शारिल सलीम तमसील समनान तशकील फारान इकलाख खान अमजद हुसैन अलीम कुरैशी सलीम खान अय्यूब अहमद खान सादिक खान इकबाल खान एड हाजी मुईन रज़ा आमिर आज़ाद अंसारी यासीन खान असगर अंसारी आदि ने बधाई प्रेषित की.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-