यूपी: अयोध्या में सरयू तट पर चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, काबू करने का प्रयास जारी

यूपी: अयोध्या में सरयू तट पर चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, काबू करने का प्रयास जारी

प्रेषित समय :15:08:44 PM / Sat, Mar 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अयोध्या. श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज बड़ी घटना हुई है. जहां सरयू तट पर चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भीषण आग लग गई है. इसे बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 4 गाडिय़ा मौजूद हैं और काबू करने का प्रयास किया जा रहा है.

ताजा जानकारी के अनुसार मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, परिवहन मंत्री के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद है. आग लगने के कारण अपरा तफरी मची है. मौके पर दमकल की चार गाडिय़ां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-