वाराणसी. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक बार फिर अपने शानदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. वह हाल ही में वाराणसी के सिगरा में एक ज्वेलरी स्टोर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं, जहां उनका रॉयल लुक देखते ही बन रहा था. पर्पल साड़ी और भारी डायमंड ज्वेलरी में सजी माधुरी ने न सिर्फ इवेंट में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गईं.
इस खास मौके पर माधुरी ने डिजाइनर मृणालिनी राव की खूबसूरत पर्पल साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्ड जरी की बारीक कढ़ाई की गई थी. साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर फ्लोरल और पैसली डिजाइन इसे और भी आकर्षक बना रहे थे. साड़ी का रिच कलर और डिटेलिंग उनके लुक को बेहद शाही बना रहा था, जिससे फैंस उन्हें “रॉयल” कहने से खुद को रोक नहीं पाए.
अपने इस एथनिक लुक को पूरा करने के लिए माधुरी ने PNG Jewellers की डायमंड ज्वेलरी कैरी की, जिसमें चोकर स्टाइल नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, चूड़ियां और रिंग्स शामिल थीं. ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए और एक परफेक्ट बैलेंस बनाया, जिससे उनका स्टाइल और भी निखरकर सामने आया.
मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम लुक अपनाया, जिसमें डेवी बेस, हल्का ब्लश, कोहल से डिफाइन आंखें और न्यूड पिंक लिप्स शामिल थे. उनके बालों को साइड पार्टिंग के साथ वॉल्यूमिनस वेव्स में स्टाइल किया गया, जो उनके पूरे लुक को एलिगेंट फिनिश दे रहा था.
माधुरी ने इस इवेंट की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं, जिसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने उन्हें “एवरग्रीन ब्यूटी” बताया, तो वहीं एक फैन ने लिखा कि “रॉयल्टी उनके डीएनए में है.” कुछ ने उनकी इस साड़ी के रंग को उनकी पुरानी फिल्मों से जोड़ते हुए भी सराहा.
गौरतलब है कि 58 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित का चार्म और स्टाइल पहले जैसा ही बरकरार है. वह अक्सर अपने फैशन और ग्रेस के चलते सुर्खियों में रहती हैं और हर बार अपने नए लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं.
इस इवेंट में उनका यह रॉयल अवतार एक बार फिर यह साबित करता है कि माधुरी दीक्षित न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि फैशन और एलिगेंस के मामले में भी वह आज की पीढ़ी की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं.,
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

