जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सराफा बाजार में आज बिजली के खम्बे लगी आग ने चंद पलों में ही विकराल रुप धारण कर लिया. जिससे बाजार में अफरातफरी व भगदड़ मच गई. आग ने बिजली के तारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चौराहा से निकल रहे लोगों में भगदड़ मच गई. यहां तक कि कारोबारी अपनी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए. खबर मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया.
बताया गया है कि सराफा बाजार चौराहा पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़भाड़ व जाम के हालात बने रहते है. आज शाम को भी लोगों की आवाजाही रही इस बीच मामाजी तार पट्टावालों की दुकान के पास बिजली के खम्बे में आग लग गई. जिसने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया और खम्बे से निकले तारों को अपनी चपेट में ले लिया. खम्बे में लगी आग को देख राह चलते लोगों सहित आसपास से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते नजर आए.
यहां तक कि लोग अपने वाहन छोड़कर दुकानों के अंदर घुस गए. कारोबारी भी दुकानों से बाहर आ गए. घटना की खबर मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं दूसरी ओर विद्युत कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने लाइन बंद कर सुधार कार्य शुरु कर दिया. आगजनी की घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन सराफा बाजार में कारोबार कुछ देर के लिए थम गया था. वहीं पुलिस ने कमानिया से लेकर कोतवाली तक बेरीकेट लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी थी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

