केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में की 195.5 रुपये की बढ़ोतरी, लगातार दूसरी बार बढ़ी कीमतें

केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में की 195.5 रुपये की बढ़ोतरी, लगातार दूसरी बार बढ़ी कीमतें

प्रेषित समय :11:30:50 AM / Wed, Apr 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव का असर आम जनता की जेब पर होने लगा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी देखी गई है. बुधवार से लागू इन नई कीमतों ने व्यापारियों और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता को बढ़ाया है. 

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 2,078.50 रुपये तक पहुंच चुके हैं. इससे पहले भी इनके दामों में बढ़ोतरी की गई थी. एक मार्च को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. 

घेरलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी से घर पर खाना बनाने को लेकर उपयोग होने वाली एलपीजी की कीमतों में किसी तरह का असर नहीं हुआ है. घरेलू गैस (रुक्कत्र) के दामों में आखिरी बार 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. यह कीमत अभी ऐसी ही बनी हुई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 913 रुपये है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-