जबलपुर के गोसलपुर में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, श्मशान में अर्थी छोड़कर भागे लोग, 24 घायल

जबलपुर के गोसलपुर में मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, श्मशान में अर्थी छोड़कर भागे लोग, 24 घायल

प्रेषित समय :17:19:05 PM / Wed, Apr 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोसलपुर स्थित ग्राम ताला देवरी श्मशान में आज उस वक्त भगदड़ व अफरातफरी मच गई. जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक अंतिम संस्कार में आए लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों का हमला होते देख लोग अर्थी छोड़कर भाग निकले. जिससे अंतिम क्रिया का कार्य बीच में ही रुक गया.

बताया गया है कि ग्राम ताला देवरी में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिजन, रिश्तेदारों सहित गांव के लोग श्मशान पहुंचे. जहां पर अंतिम संस्कार की प्रक्रि या चल रही थी, इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे, जिसे जहां जगह मिली वहीं पहुंच गया.

हमले के कारण अंतिम संस्कार बीच में ही रुक गया, काफी देर तक लोग श्मशान में वापस नहीं आए. करीब एक घंटे बाद हालात सामान्य होने पर लोग दोबारा पहुंचे और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पुन: शुरू कर संपन्न कराया गया. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से श्मशान घाटों के आसपास ऐसे खतरों से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-