कोटा. ऑल इण्डिया रेलवेमेन पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग बुधवार 1 अप्रैल को कोटा जं स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुई.
एआईआरपीडब्ल्यूएफ के सचिव डी के अरोड़ा व राजेश गौतम ने बताया कि वर्ष 2026 की मेंबरशिप को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा 4 अप्रैल को एआर्ईआरपीडब्ल्यूएफ के पेटोर्न मुकेश गालव के जन्मदिन अवसर पर आयोजित मेगा स्वास्थ्य चेकअप केम्प व रक्तदान शिविर मे भागीदारी को लेकर व शिविर के सफल आयोजन को लेकर चर्चा आमंत्रित की गई. जिसमे उपस्थित सभी पदाधिकारियों व एक्जिक्यूटिव मेंम्बर्स ने उत्साह से भाग लिया.
3 व 4 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नि:शुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर मय आवश्यक जांचों के लगाया जा रहा है जिसमें भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और टेक्नीशियंस अपनी सेवाएं देते हुए मेमो ग्राफी,पेप स्मेयर टेस्ट, एक्सरे,सीए 125, पीएसए एवं अन्य रक्त आदि की जांच करेंगे जिससे महिला केंसर केयर प्रकोष्ठ, डब्ल्यूसीआरईयू व एआईआरपीडब्ल्यूएफ सहयोग प्रदान करेगे.
4 अप्रेल शनिवार को प्रात: 8 बजे से सांय 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर कोटा कारखाना यूनियन कार्यालय,पुरोहित सभागार,सवाई माधोपुर तथा गंगापुर सिटी मे आयोजित किये जायेगे. इस बैठक मे अध्यक्ष जी पी सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए सभी के सुझाव आमंत्रित किए गये. जिसमे उपाध्यक्ष आर एन सिंह,हरीश खांडेकर, डी एन शर्मा, अजय कपूर, पूनम रत्नानी, सुनीता मिश्रा, सीताराम, राकेश श्रृंगी, सतीश दीवानी, दिनेश पाठक, जे के पात्रे, ए आर खान आदि ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जी पी सिंह ने की तथा संचालन सचिव डी के अरोड़ा ने किया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

