जबलपुर के गौर क्षेत्र में स्मार्ट टाउन के समीप खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ की फसल खाक

जबलपुर के गौर क्षेत्र में स्मार्ट टाउन के समीप खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ की फसल खाक

प्रेषित समय :19:41:13 PM / Thu, Apr 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गौर पड़रिया स्थित स्मार्ट टाउन के समीप आज दोपहर 3 बजे के लगभग खेतों में लगी आग ने भीषण रुप धारण कर लिाय. आगजनी की घटना में किसान अर्पित पटेल व दीपक पटेल कीे करीब 15 से 20 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई.

इस आगजनी से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ हैए जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों और किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए कल्टीवेटर चलाकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की. फायर फाइटर अजय कुमार शर्मा के अनुसार टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आगे बढऩे से रोका. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-