कोटा. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलॉईज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महांमत्री कॉ मुकेश गालव के 60वें जन्मदिवस पर मंडल यूथ विंग द्वारा मंडल के विभिन्न स्थानों पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किये जाऐगे. साथ ही इस अवसर पर कैंसर जाँच आपके द्वार कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 03 अप्रैल से 04 अप्रैल तक उमरावल पुरोहित सभागार, रेलवे स्टेशन कोटा के प्रांगण में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन भी प्रारम्भ हुआ. यह शिविर भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.
यूनियन के सहायक महामंत्री कॉ नरेश मालव ने बताया की यशस्वी महामंत्री कॉ मुकेश गालव के 60वें जन्म दिवस पर 04 अप्रैल को कोटा मे उमरावमल पुरोहित सभागार एंव वर्कशॉप यूनियन कार्यालय, सवाई माधोपुर मे रेलवे हेल्थ यूनिट तथा गंगापुर सिटी में उप.मंडल चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविरो का आयोजन होंगा. जिसके लिऐ युवा रेल कर्मचारियों में विशेष उत्साह है.यूनियन के नेतृत्व में प्रतिवर्ष सैकडों रेल कर्मचारी रक्तदान करते हैं तथा यह रक्त विभिन्न ब्लड बैंकों में संरक्षित रहता है, जो आवश्यकता पडऩे पर रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों तथा आम नागरिकों को प्रदान किया जाता है. रक्तदाताओं को शिविर के दौरान वनसर्ट ऑर्गनाजेशन द्वारा राकेश भार्गव के सौजन्य से पौष्टिक दूध का भी वितरण किया जाएगा.
कार्यक्रम संयोजक एवं यूनियन के कोषाध्यक्ष कॉ इरशाद खान ने बताया कि रक्त दान शिविर के साथ - साथ भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर द्वारा कैंसर जाँच आपके द्वार कैंसर जागरूकता अभियान के तहत दो- दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर आज उमरावमल पुरोहित सभागार मे प्रारम्भ हुआ. शिविर में लगभग 53 महिलाओं एवं पुरुषों ने पंजीकरण कराया, जिनकी विभिन्न प्रकार के कैंसर की जांच की गई.
इस अवसर पर डॉ. निधि गोयल, डॉ. यश वर्धन शर्मा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने उपस्थित लोगों का परीक्षण किया तथा उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय-समय पर जाँच कराने के लिए प्रेरित किया सी.एस.आर. के को-ऑर्डिनेटर (बी.एम.सी.एच.आर.सी.) श्री जगदीश कुमार के नेतृत्व में शिविर में मैमोग्राफी, चेस्ट एक्स-रे, सीए-125, पीएसए, सीबीसी एवं पैप स्केनर जैसी महत्वपूर्ण जाँचें की गईं. इन जाँचों के माध्यम से लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें समय पर निदान के लिए प्रोत्साहित किया गया.
उमरावमल पुरोहित सभागार में रक्त दान शिविर एवं कैंसर जागरूकता अभियान एवं जांच शिविर विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं टीम की निगरानी मे प्रात: 08:00 बजे से प्रारम्भ होगा, यूनियन रेल कर्मचारी एवं आम नागरिकों से अपील कि है अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ लें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

