झारखंड: धनबाद में गैस लीक से तीन की मौत, 2 गंभीर, कबाड़ चोरी करते समय हुआ हादसा

झारखंड: धनबाद में गैस लीक से तीन की मौत, 2 गंभीर, कबाड़ चोरी करते समय हुआ हादसा

प्रेषित समय :18:06:55 PM / Sun, Apr 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

धनबाद, झारखंड के धनबाद जिले में गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना मुनीडीह में रात करीब 1 बजे हुई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ लोग रात में लोहे का कबाड़ चुराने आए थे. ऐसा लगता है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया होगा. गैस की गंध इतनी तेज थी कि वे बेहोश हो गए. धनबाद के SSP प्रभात कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब चोर मुनीडीह इलाके में स्कैप चोरी करने के इरादे से घुस आए. इस दौरान उन्होंने एक सिलेंडर को काटने की कोशिश, लेकिन उसमें गैस भरी हुई थी. थोड़ी ही देर में सिलेंडर में गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे 'जहरीली गैस तेजी से हवा में फैलने लगी. इस दौरान 2 लोग मौके पर ही बेहोश हो गए. गैस से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

गैस रिसाव से तीन की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई.आनन-फानन में पांच लोगों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसी) पहुंचाया गया, जहां दो लोगों को तो डॅाक्टरों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दो लोगों का इलाज जारी है. सुपरिटेंडेंट दिनेश कुमार गिंडोरिया ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था. उनमें से दो को मृत अवस्था में लाया गया था, और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

दो का इलाज जारी

दो मृतकों की पहचान अजहरुद्दीन और संजय यादव के तौर पर हुई है. एक की पहचान होना अभी बाकी है. गंभीर रूप से बीमार दो लोगों का इलाज अस्पताल में इलाज जारी है. जिन पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-