यूपी: बरेली में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुसी, 4 की मौके पर मौत, गाड़ी काटकर निकाले गये शव

यूपी: बरेली में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुसी, 4 की मौके पर मौत, गाड़ी काटकर निकाले गये शव

प्रेषित समय :19:52:01 PM / Sun, Apr 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया. तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी हाईवे किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

ये हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि बोलेरो लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े टैंकर से उसकी तेज रफ्तार में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई.

गाड़ी काटकर निकाले गए शव
हादसे के बाद बोलेरो में सवार 4 लोग बुरी तरहा फंस गए थे. मौके पर पहुंचे राहत दल और पुलिस टीम को शवों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा. इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार हो सकती है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. मृतकों की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर कर परिजनों को सूचना दे दी गई हैं. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-