जबलपुर : रांझी में दीये की बाती से मकान में भड़की आग, मची अफरातफरी, लाखों का नुकसान

जबलपुर : रांझी में दीये की बाती से मकान में भड़की आग, मची अफरातफरी, लाखों का नुकसान

प्रेषित समय :16:00:03 PM / Mon, Apr 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक के समीप स्थित शंकर मंदिर के पास एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा वीरेंद्र ठाकुर के निवास पर घटित हुआ, जहां देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया.

 जांच में आग लगने की वजह घर के मंदिर में जल रही पूजा की दिया-बाती से निकली चिंगारी बताई जा रही है. इस घटना में घर के भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. हादसे के दौरान घर में मौजूद गैस सिलेंडरों के कारण किसी बड़े धमाके की आशंका बनी हुई थी, जिसे दमकल कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए समय रहते बाहर निकाल लिया. 

फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. हालांकि इस अग्निकांड में भारी वित्तीय क्षति हुई है, किंतु सौभाग्यवश कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. रांझी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-