उज्जैन. एमपी के उज्जैन के गेबी हनुमान क्षेत्र में सोमवार 6 अप्रैल की देर शाम एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया. यह मार्ग महाकाल मंदिर जाने वाला प्रमुख रास्ता है. समय रहते रहवासियों ने आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
जिस जगह मकान गिरा, वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपाल मंदिर, शिप्रा नदी और महाकाल मंदिर की ओर जाते हैं. शाम से ही मकान झुक रहा था, यह देख लोगों ने रास्ता बंद करा दिया. करीब 7 बजे मकान गिर गया. अगर ट्रैफिक चालू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
पोकलेन मशीन से तोडफ़ोड़ से हादसा
शाम करीब 6 बजे से मकान की स्थिति खराब होने लगी थी. स्थानीय लोगों को खतरे का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत एहतियात के तौर पर सड़क खाली करा दी. मकान मालिक मनोज भावसार और अली अजगर सहित रहवासियों का आरोप है कि पोकलेन मशीन से चल रही तोडफ़ोड़ के चलते हादसा हुआ. साथ ही, एक महीने से नींव में पानी भरने की शिकायत भी की जा रही थी.
नगर निगम ने कहा- सुरक्षा के साथ गिराया
नगर निगम का कहना है कि ढाबा रोड पर मार्ग चौड़ीकरण के तहत जर्जर भवन को सुरक्षा के साथ हटाया जा रहा था. पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में और बैरिकेडिंग के साथ की गई. सीएसपी के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-
:-Education-Department-Employee-Caught-Accepting-₹7000-Bribe;-Lokayukta-Takes-Action.jpg)
