शेयर मार्केट में तेजी: सेंसेक्स 510 अंक, निफ्टी 155 अंक चढ़ा, आईटी और मेटल शेयर्स में खरीदारी रही

शेयर मार्केट में तेजी: सेंसेक्स 510 अंक, निफ्टी 155 अंक चढ़ा, आईटी और मेटल शेयर्स में खरीदारी रही

प्रेषित समय :16:55:54 PM / Tue, Apr 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में 7 अप्रैल सोमवार को लगातार चौथे दिन बढ़त रही. सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 155 अंक की तेजी रही, ये 23,124 पर बंद हुआ. आईटी, मेटल और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही.

एशियाई बाजार में भी तेजी रही

साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.80 प्रतिशत चढ़कर 5,494 पर बंद हुआ.
जापान का निक्केई 0.03 प्रतिशत चढ़कर 53,42 पर बंद हुआ.
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत बढ़कर 3,890 पर बंद हुआ.

क्रूड 2 प्रतिशत बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

आज कच्चा तेल करीब 2 प्रतिशत ऊपर है. ये 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे.

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 7 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही थी. सेंसेक्स 787 अंक  चढ़कर 74,106 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 255 अंकों की तेजी रही, ये 22968 के स्तर पर बंद हुआ था.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-