जबलपुर. रेलवे द्वारा समर के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर आरक्षित एवं अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चल रही है. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया (कोटा)-धनबाद जंक्शन-सोगरिया (कोटा) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 13-13 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी.
सोगरिया (कोटा)-धनबाद जंक्शन-सोगरिया (कोटा) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (13-13 ट्रिप) :-*
गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया (कोटा) से धनबाद जंक्शन साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 09 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन सोगरिया (कोटा) से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर बारां 23:53 बजे, पहुँचकर अगले दिन सालपुरा मध्यरात्रि 00:28 बजे, छबड़ा गुगोर 00:48 बजे, रूठियाई 01:50 बजे, गुना 02:20 बजे, अशोक नगर 03:05 बजे, सागर 05:35 बजे, दमोह 06:45 बजे, कटनी मुड़वारा 07:50 बजे, मैहर 09:40 बजे, सतना 11:00 बजे, मानिकपुर 13:00 बजे, प्रयागराज छिवकी 14:50 बजे, मिर्जापुर 16:48 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 20:00 बजे, भभुआ रोड 20:45 बजे, सासाराम 21:20 बजे, डेहरी ऑन सोन 21:38 बजे, अनुग्रह नारायण रोड 21:53 बजे, गया जंक्शन 23:00 बजे, पहुँचकर तीसरे दिन कोडरमा मध्यरात्रि 00:20 बजे, पारसनाथ 01:00 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो 01:20 बजे, पहुँचकर और शनिवार को 03:45 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी.
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 धनबाद जंक्शन से सोगरिया (कोटा) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन धनबाद जंक्शन से प्रातः 05:15 बजे प्रस्थान कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो 05:45 बजे, पारसनाथ 06:05 बजे, कोडरमा 06:45 बजे, गया जंक्शन 08:05 बजे, अनुग्रह नारायण रोड 09:00 बजे, डेहरी ऑन सोन 09:18 बजे, सासाराम 09:38 बजे, भभुआ रोड 10:23 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 11:10 बजे, मिर्जापुर 12:18 बजे, प्रयागराज छिवकी 14:25 बजे, मानिकपुर जंक्शन 17:28 बजे, सतना 18:30 बजे, मैहर 18:55 बजे, कटनी मुड़वारा 20:55 बजे, दमोह 22:30 बजे, सागर 23:50 बजे, पहुँचकर अगले दिन अशोक नगर 02:00 बजे, गुना 03:35 बजे, रूठियाई 04:13 बजे, छबड़ा गुगोर 04:43 बजे, सालपुरा 04:58 बजे, बारां 05:33 बजे, और रविवार को सोगरिया (कोटा) 07:35 बजे पहुंचेगी.