इरान-यूएसए के सीजफायर से शेयर बाजार ने की पैसों की बरसात, निवेशकों को हुई 14 लाख करोड़ की कमाई

इरान-यूएसए के सीजफायर से शेयर बाजार ने की पैसों की बरसात, निवेशकों को हुई 14 लाख करोड़ की कमाई

प्रेषित समय :11:24:26 AM / Wed, Apr 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंगलवार की रात ट्रंप जारी किए गए ईरान से 2 हफ्तों के सीजफायर वाले बयान ने फिर से शेयर बाजारों को एक ऐसा बूस्ट दिया, जिसकी फिराक में वह बैठे थे. ट्रंप के बयान के बाद एशियाई बाजारों में बुधवार को 5 फीसदी की तेजी आई और इसी बीच बुधवार को इंडियन शेयर बाजार भी चमक उठा. 

लैपटॉप-फोन की स्क्रीन पर सेंसेक्स और निफ्टी की हरी लकीरें दिखने लगीं. खुलते ही बाजार रॉकेट हो गया. शुरुआती बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 3.5 फीसदी भाग गए. कुछ ही मिनटों में निवेशकों ने करीब 14 लाख करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

खबर लिखे जाने तक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसक्स करीब 26,00 अंक की तेजी के साथ 77,160.60 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 करीब 3.30 फीसदी की तेजी के साथ 23,800 के नंबर को पार कर गया. इस बीच सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों में तेजी देखी गई. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-