भोपाल. रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट वर्क के कारण पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल से चलने और गुजरने वाली आठ प्रमुख ट्रेनों के नियत फेरे कैंसिल रहेंगे. नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार और जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है.
इन ट्रेनों के अचानक रद्द रहने से करीब 15 हजार से अधिक यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है. असुविधा से बचने के लिए यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक रूप से चेक करने की सलाह दी गई है.
गोंदिया और कनकपुरा स्टेशन पर चल रहा सुधार कार्य
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-5 के वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में बदला जाएगा. इस काम के लिए 24 अप्रैल तक मुख्य लाइन पर लगभग 20 दिनों का ब्लॉक लिया गया है. इस कारण भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों के कई फेरे रद्द रहेंगे. वहीं, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7-7 फेरे मई में निरस्त रहेंगे.
इन ट्रेनों के फेरे रहेंगे कैंसिल (अप्रैल-मई शेड्यूल)
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: कोरबा से 7 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी.
18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस: अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी.
12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस: 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को कैंसिल रहेगी.
12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को कैंसिल रहेगी.
12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस: 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को कैंसिल रहेगी.
12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस: 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को कैंसिल रहेगी.
14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस: भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को कैंसिल रहेगी.
14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस: जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को कैंसिल रहेगी.