जबलपुर. राज्य शासन के निर्देशानुसार जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अवकाश पर जाने के कारण जिले की कमान अब नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को सौंपी गई है. शासन ने उन्हें कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया है. जानकारी के अनुसार कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अवकाश की अवधि के दौरानए संभवत: 14 अप्रैल तक रामप्रकाश अहिरवार कलेक्टर के रूप में कामकाज देखेंगे. प्रभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले की प्रशासनिक गतिविधियों और आवश्यक कार्यों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है.
कलेक्टर के तौर पर इस अल्प अवधि में श्री अहिरवार जिले की कानून व्यवस्था, राजस्व मामलों की सुनवाई और शासन की जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेंगे. साथ ही आगामी पर्वों और महत्वपूर्ण दिवसों को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उन पर होगी. नगर निगम आयुक्त के साथ.साथ अब कलेक्ट्रेट की बैठकों और विकास कार्यों की समीक्षा भी उनके द्वारा की जाएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

